गोरखपुर, जुलाई 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) कार्यालय परिसर में मंगलवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सहयोग से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 25 अधिकारियों और कर्मचारियों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ सुबह 11 बजे वित्त नियंत्रक एसके कुशवाहा, सहायक संपत्ति अधिकारी सत्येंद्र सिंह, सहायक जन संपर्क अधिकारी यशवंत सिंह और संयुक्त कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष अभय कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। शिविर के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज की अनुभवी चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए रक्त संग्रह की प्रक्रिया पूरी कराई। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने रक्तदान को मानव जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम बतात...