Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्री पर हमला, पांच लोगों पर केस
गोरखपुर, नवम्बर 7 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति और उसकी बेटी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंझरिया निवासी महेंद्र के अनुसार 4 नवंबर की शाम करीब छह बजे वह अपनी बेटी को साऊखोर चौराहे से लेकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि जैसे ही वह बृजेश के दरवाजे के पास पहुंचे वहां पहले से मौजूद पांच लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली और पुरानी रंजिश को लेकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की छड़, लाठी-डंडे और लात-मुक्कों से उनकी पिटाई की। बीच-बचाव करने के दौरान उनकी बेटी भी भयभीत होकर शोर मचाने लगी।शोर सुनकर पीड़ित की पत्नी और आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर मामला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.