Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में दंपति पर हमला, चाकू से वार
गोरखपुर, अगस्त 29 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी रंजना देवी ने एसएसपी को तहरीर देकर पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि तीन सप्ताह पूर्व राजन पासवान, दीपक पासवान, नीरज पासवान, सरिता देवी, उर्मिला देवी और अमरनाथ पासवान विवाद कर रहे थे। पति के बीच बचाव करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज की और घर पहुंचकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। पति को बचाने पहुंची रंजना को भी पटककर चाकू से आंख के नीचे वार किया गया। आरोप है कि उर्मिला ने उनकी सोने की बाली खींच ली, जिससे कान फट गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.