Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर दंपति के परिवार पर हमला
गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के बनगांवा छोटका पुरवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर परिवार पर हमला करने, तोड़फोड़ करने तथा नकदी और जेवर लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने 18 नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बनगांवा निवासी अखिलेश पुत्र नरसिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे गांव के 18 नामजद समेत अन्य लोग लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि पहले आरोपियों ने गाली-गलौज की और फिर जबरन घर में घुस गए। पीड़ित के अनुसार, घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थे। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी पत्नी सुनीता देवी, माता-पिता और अन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.