गोरखपुर, नवम्बर 7 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया टोला कहरपुरवा में पुरानी रंजिश को लेकर 17 वर्षीय किशोर को रास्ते में रोककर लाठी, ईंट और हाथ के कड़े से पीटने का मामला सामने आया है। हमले में किशोर के सिर में गंभीर चोट आई है। उसकी मां की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कहरपुरवा निवासी आशा देवी पत्नी ऋषिमुनि ने तहरीर में बताया कि उनका बेटा अनीश कुमार सुबह करीब नौ बजे अकेले अपने नए घर से पुराने मकान की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गांव के विकास, विशाल और विनय, नेहा पत्नी रामनरेश, नीलम पत्नी विशाल और कमलावती देवी पत्नी रामनरेश एकजुट होकर आ गए। आरोप है कि सभी ने मकान के सामने सड़क पर बेटे को रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए जमीन पर पटक दिया। इसके बाद लाठी, ईंट और हाथ के कड़...