Gorakhpur News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़े, नौ पर केस
गोरखपुर, सितम्बर 5 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के चांदबारी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। चांदबारी निवासी काव्या शर्मा पत्नी जय हिंद ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी से पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि तीन सितंबर को मनबढ़ उसके घर में घुस आए और लाठी-डंडे से काव्या और उसकी बहनों लाडो व कालिंदी को मारपीट कर घायल कर दिया। काव्या की तहरीर पर पुलिस ने महेंद्र कुमार शर्मा, शिवा शर्मा, आरती और लड्डू के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष के महेंद्र कुमार शर्मा ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.