गोरखपुर, सितम्बर 12 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/भरोहिया, हिटी। पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर सफाई के दौरान महिला सफाईकर्मी से मारपीट और गले से सोने का लॉकेट छीनने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने ट्रेन में कॉपी-किताब बेचने वाले एक युवक पर आरोप लगाते हुए जीआरपी आनंदनगर को तहरीर दी है। मामले में जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने एक युवक को हिरासत में लिया है। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के टोला सोमहिया निवासी सुनीता पत्नी रामभुआल पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी सफाईकर्मी हैं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह स्टेशन परिसर में सफाई कर रही थीं। इसी दौरान ट्रेन में कॉपी-किताब बेचने वाला एक युवक वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर उनसे विवाद करने लगा। आरोप है कि युवक ने सुनीता से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। महिला का आरोप है कि मारपी...