गोरखपुर, नवम्बर 10 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम खड़ी ट्रेन के नीचे से निकलकर दूसरी ओर जाने की कोशिश करना एक अधेड़ को भारी पड़ गया। इसी दौरान ट्रेन अचानक चल पड़ी और उसकी चपेट में आने से अधेड़ का दाहिना पैर कट गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी रामसजन अग्रहरि (50) पीपीगंज चौराहे पर होम्योपैथिक मेडिकल स्टोर चलाते हैं। रविवार को दीपावली की शाम करीब सात बजे दुकान बंद कर घर लौटते समय वह रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां एक ट्रेन ट्रैक पर खड़ी थी। जल्दबाजी में वह ट्रेन के नीचे से निकलकर प्लेटफॉर्म नंबर दो की ओर जाने लगे। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी और वह उसकी चपेट में आ गए। हादसे में उनका दाहिना पैर कट गया। म...