Gorakhpur News: पीपीगंज रेलवे स्टेशन परिसर में युवक-युवती की मारपीट,वीडियो वायरल
गोरखपुर, जुलाई 31 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज रेलवे स्टेशन परिसर के समीप युवक और युवती के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में एक युवती बीच सड़क पर युवक का कॉलर पकड़कर उसके साथ मारपीट करती दिखाई दे रही है। घटना के दौरान आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने की पहल नहीं की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना रेलवे स्टेशन मार्ग पर कस्बा पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर हुई। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि युवती को लेकर पहले भी कई बार विवाद की स्थिति बन चुकी है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की। कस्बा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.