गोरखपुर, अगस्त 10 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज नगर के मुख्य चौराहे पर सोमवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दो किशोरों समेत तीन युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। जानकारी के मुताबिक, बढ़या गांव निवासी 16 और 15 वर्षीय दो किशोरों का दूसरे पक्ष के युवकों से विवाद चल रहा था। सोमवार शाम करीब चार बजे एक कॉलेज के बाहर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। कुछ देर बाद दोनों पक्ष पीपीगंज चौराहे पर आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष के करीब दर्जनभर युवकों ने दोनों किशोरों से मारपीट की, जिससे उनके सिर में चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष के वार्ड नंबर नौ निवासी 18 वर्षीय आदित्य जायसवाल भी घायल हो गए। थाना प्रभारी कमलेश प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल कर...