Gorakhpur News: पीजी क्विज में बीआरडी के छात्र अव्वल
गोरखपुर, अगस्त 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहे 20वें इंडियन एसोसिएशन ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) के पोस्ट ग्रेजुएट क्विज प्रतियोगिता के डिविजनल राउंड में बीआरडी के छात्र अव्वल रहे। शनिवार को फाइनल राउंड में मुख्य अतिथि जनरल सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. योगेश पाल रहे। डिविजनल राउंड में स्थानीय स्तर पर चयनित एम्स गोरखपुर, मेडिकल कॉलेज बस्ती, ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज अंबेडकर नगर तथा बीआरडी कॉलेज शामिल रहे। डॉ. नितिश कुमार गुप्ता एवं डॉ. आकृति सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। बस्ती मेडिकल कॉलेज के डॉ शादाब आलम एवं डॉ शुभम पाठक उपविजेता रहे। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. सुरेश नारायण सिंह ने किया। प्रतियोगिता बाल रोग विभागाध्यक्ष प्रो. अनीता मेहता के मार्गदर्शन में हुआ। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.