Gorakhpur News: पीगंज रेलवे स्टेशन पर विश्रामालय और प्लेटफार्म होगा लंबा
गोरखपुर, अगस्त 30 -- Gorakhpur News: पीपीगंज हिंदुस्तान संवाद। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और विभिन्न विकास कार्यों को लेकर शनिवार को सर्वे कराया गया। सर्वे आईडब्ल्यू आनंदनगर इसरार अहमद एवं डीसीआई जितेन्द्र कुमार की देखरेख में हुआ। रेल अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर कॉमन यात्री विश्रामालय के निर्माण की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा प्लेटफार्म को करीब 850 मीटर लंबा करने तथा उसकी ऊंचाई को बढ़ाने के लिए भी सर्वे किया गया। विश्रामालय बनने से यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करने के दौरान इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। वहीं प्लेटफार्म के विस्तार और ऊंचाई बढ़ने से ट्रेनों में चढ़ने उतरने में भी सहूलियत होगी. यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: अपकंट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.