गोरखपुर, सितम्बर 25 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रधानमंत्री योजना के तहत परिवार का नाम दर्ज कराने को लेकर महिला से मारपीट, गाली-गलौज और कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। मैभरा गांव निवासी महिला की शिकायत पर बड़हलगंज पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने एक आरोपी पर थप्पड़ मारने और दूसरे पर ईंट से हमला करने की कोशिश का आरोप लगाया है। मैभरा गांव निवासी लालमती देवी पत्नी राकेश कुमार साहनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 सितंबर की रात करीब 10 बजे वह प्रधानमंत्री योजना के तहत अपने परिवार का नाम दर्ज कराने की बात कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान संदीप साहनी ने नाम दर्ज करने से मना कर दिया। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ मार दिया।लालमती देवी का आरोप है कि मारपीट के दौरान ...