Gorakhpur News: पिपरौली बाजार में 'बायकाट विधायक' के पोस्टर से हड़कंप
गोरखपुर, अगस्त 13 -- Gorakhpur News: पिपरौली/सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली बाजार में गुरुवार सुबह अलग-अलग जगहों पर 'बायकाट विधायक', 'बायकाट ब्लॉक प्रमुख' और 'बायकाट प्रधान' लिखे पोस्टर चस्पा मिलने से हड़कंप मच गया। पोस्टर किसने लगाए और इसके पीछे क्या मंशा थी, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने पोस्टर हटवाकर सीसीटीवी फुटेज के जरिए पोस्टर लगाने वालों की पहचान शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह बाजार पहुंचे लोगों ने कई स्थानों पर इस तरह के पोस्टर देखे। देखते ही देखते इसकी जानकारी पूरे बाजार में फैल गई और लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक पोस्टर रात के समय लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Pakur News: महेशपुर भाजपा मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा महेशपुर संयोग से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.