Gorakhpur News: पिपराइच में सबसे अधिक 96 लुटेरे, गुलरिहा में 76 पुलिस रखेगी नजर
गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने और पुराने लुटेरों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने थानेवार अपराधियों की सूची तैयार की है। जिले के 28 थाना क्षेत्रों में कुल 980 लुटेरों को चिह्नित किया गया है। सूची में सबसे अधिक 96 लुटेरे पिपराइच थाना क्षेत्र के हैं। इसके बाद गुलरिहा में 76 और चिलुआताल में 71 लुटेरों के नाम शामिल हैं। वहीं सहजनवा और हरपुर-बुदहट में सबसे कम नौ-नौ लुटेरे चिह्नित किए गए हैं। एसएसपी के निर्देश पर तैयार कराई गई सूची के आधार पर संबंधित थानेदार के साथ बीट सिपाही और हल्का दारोगा इन अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। पुलिसकर्मी सूची में शामिल लुटेरों के घर पहुंचकर उनका वर्तमान सत्यापन भी करेंगे। इस दौरान यह पता लगाया जाएगा कि संबंधित व्यक्ति वर्तमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.