गोरखपुर, अगस्त 7 -- Gorakhpur News: खेत की रखवाली कर रहे थे, मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान तोड़ा दम पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव में छुट्टा सांड के हमले में 60 वर्षीय किसान की मौत हो गई। किसान खेत की रखवाली कर रहे थे, तभी सांड ने उन पर अचानक हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना का विवरण यादवपुर गांव निवासी रामाकांत उपाध्याय (60) गुरुवार शाम अपने खेत में बने अस्थायी कटरैन (झोपड़ी) में बैठे हुए थे। इसी दौरान एक छुट्टा सांड खेत की ओर आ गया। फसल की सुरक्षा के लिए उन्होंने डंडे के सहारे उसे भगाने का प्रयास किया। इससे सांड उग्र हो गया और किस...