Gorakhpur News: पिपराइच क्षेत्र में युवक की तालाब में डूबने से मौत
गोरखपुर, अगस्त 9 -- Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के चिउटहां गांव में रविवार शाम तालाब में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि विजय बेंगलुरु में फर्नीचर का काम करता था और कुछ दिन पहले ही घर आया था। चिउटहां निवासी विजय शर्मा रविवार शाम करीब चार बजे घर से शौच करने के लिए तालाब की ओर गया था। बताया जा रहा है कि तालाब के किनारे पैर फिसलने से वह पानी में डूब गया। आसपास के लोगों को जानकारी होने तक काफी देर हो चुकी थी। लोगों ने उसे तालाब से बाहर निकाला। परिजन आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।बैलों चौकी प्रभारी अनीस सिंह ने बताया कि युवक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.