गोरखपुर, अक्टूबर 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री (दर्जा प्राप्त) साध्वी निरंजन ज्योति की अध्यक्षता में गुरुवार को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों के साथ सामाजिक और शैक्षिक दृष्टि से पिछड़े वर्गों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं, आरक्षण और अन्य उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान ​छात्रवृत्ति एवं पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति वितरण में आ रही तकनीकी बाधाओं और सर्वर से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर जोर दिया गया। ​साथ ही साध्वी निरंजन ज्योति ने राज्य स्तरीय जाति/आय प्रमाण पत्रों और केंद्र स्तरीय प्रमाण पत्रों के मध्य आ रही व्यावहारिक असमानताओं एवं कठिनाइयों को दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर...