Gorakhpur News: पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार युवती गंभीर घायल
गोरखपुर, अगस्त 13 -- Gorakhpur News: पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत पिपराइच के वार्ड नंबर 11 स्थित कबाड़ी रोड पर गुरुवार को स्कूटी और पिकअप में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को तत्काल सीएचसी पिपराइच पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल की पहचान पिपराइच थाना क्षेत्र के नथुआ निवासी नित्या सिंह पुत्री धनई सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने पहचान की जानकारी उसके परिवार को दी, जिसके बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.