गोरखपुर, जुलाई 20 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के निवासी किशुन कुमार ने झंगहा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के पासपोर्ट जारी या नवीनीकरण की प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और कुछ मामले न्यायालय में लंबित हैं। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी विदेश जाने की तैयारी में है। शिकायत में पासपोर्ट जारी करने से पहले पुलिस और न्यायालय के अभिलेखों का गहन सत्यापन कराने तथा आवेदन में लंबित मामलों की जानकारी की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...