Gorakhpur News: पालतू कुत्ते पर बाइक चढ़ाने के विवाद में मारपीट, युवक का सिर फटा
गोरखपुर, नवम्बर 26 -- Gorakhpur News: गोला बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के सुरदा पार राजा गांव में पालतू कुत्ते पर बाइक चढ़ाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। आरोप है कि उलाहना देने पहुंचे कुत्ते के मालिक को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया गया, जिससे उसका सिर फट गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी सुनील यादव पुत्र हरि यादव ने तहरीर में बताया कि 25 नवंबर की शाम गांव के रामू यादव पुत्र पूर्णवासी यादव ने उनके पालतू कुत्ते पर बाइक चढ़ा दी। इस पर वह उलाहना देने आरोपी के दरवाजे पर पहुंचे तो रामू ने लाठी-डंडे से उनकी पिटाई कर दी। इससे उनका सिर फट गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.