Gorakhpur News: पार्किंग विवाद में युवक को दौड़ाकर पीटा, प्रधान का बेटा गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। स्टेशन रोड गेट नंबर दो के पास पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि चौरीचौरा के आमकोल गांव की प्रधान सुनीता देवी के बेटे शनि यादव उर्फ सौरभ ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को दौड़ाकर पीटा। युवक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। कैंट पुलिस ने रविवार सुबह प्रधान के बेटे शनि यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। पुलिस ने उसकी स्कूटी सीज कर दी है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। बेलीपार क्षेत्र के महाडीह निवासी अनूप शुक्ला के साथ 27 जुलाई की रात करीब 11 बजे स्टेशन रोड स्थित गेट नंबर दो के पास पार्किंग को लेकर शनि यादव उर्फ सौरभ से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर शनि यादव ने अपने सहयोगी आकाश और दो अन्य साथियों को बुला कर अनूप क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.