Gorakhpur News: पारिवारिक विवाद में मारपीट, महिला पर केस
गोरखपुर, सितम्बर 29 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। फरसाड़ गांव निवासी प्रदीप गोड़ ने पारिवारिक विवाद में मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर बड़हलगंज पुलिस ने पूजा गोड़ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रदीप गोड़ ने तहरीर में बताया कि 25 सितंबर की शाम उनकी पत्नी जागृति देवी और परिवार की महिला पूजा देवी पत्नी पराग गोड़ के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी विवाद को लेकर वह 27 सितंबर को प्रार्थनापत्र देने बड़हलगंज थाने आ रहे थे। आरोप है कि थाना गेट के पास पूजा गोड़ ने अपने सहयोगियों के साथ उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडे, घूंसों व थप्पड़ से मारपीट की। हमले में उनके सिर और कनपटी में गंभीर चोट आई। पुलिस ने धारा 115(2), 352 और 35(3) के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.