Gorakhpur News: पारिवारिक विवाद में महिला से मारपीट, केस दर्ज
गोरखपुर, अगस्त 21 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत कुसहरा गांव में पारिवारिक विवाद में महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुसहरा निवासी बिनीता देवी पत्नी रामअशीष यादव ने तहरीर में बताया कि 19 अगस्त की रात करीब नौ बजे पारिवारिक विवाद को लेकर उसके ससुर बाबूलाल यादव, सास किसमती देवी और देवरानी रिंकी देवी पत्नी रामस्नेही यादव ने लात-घूंसों से पीटा और बाल पकड़कर घसीटा, जिससे उसे अंदरूनी चोटें आईं।उसका कहना है कि उसके ससुर उसे घर में रहने नहीं दे रहे थे और घर से बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला घटना की सूचना उसने डायल-112 पर भी दी थी। इसके बाद थाने पहुंचकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.