गोरखपुर, अगस्त 10 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के विशुनपुर टोला सप्टहिया में एक अगस्त को पारिवारिक विवाद के दौरान छत से गिरकर गंभीर घायल हुई ज्ञानमती देवी (35) की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए थे, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया था। मृतका की बहन शीला पत्नी धर्म चौहान ने आरोप लगाया था कि विवाद के दौरान पति रविन्द्र कुमार ने ज्ञानमती को दो चाटे मारे, जिसके बाद वह छत से गिर गई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...