Gorakhpur News: पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान
गोरखपुर, अक्टूबर 27 -- Gorakhpur News: महावनखोर, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के हिरुआ टोला लक्ष्मीपुर गांव निवासी 18 वर्षीय सनोहर साहनी का शव सोमवार रात गांव से करीब एक किलोमीटर दूर काली माता मंदिर के पास नीम के पेड़ से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने परिवार में हुए विवाद के बाद युवक के तनाव में रहने की बात कही है। सनोहर साहनी, बीरे साहनी का पुत्र था। वह चार भाइयों और तीन बहनों में से एक था। परिजनों के अनुसार, घटना से एक दिन पहले उसके बड़े भाई मनोहर साहनी के ससुराल पक्ष के करीब 10 से 12 लोग घर आए थे। आरोप है कि इस दौरान मनोहर के साथ मारपीट की गई और वे उसे अपने साथ लेकर चले गए। इस घटना के बाद परिवार में तनाव का माहौल था। सूचना पर कैम्पियरगंज और पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.