Gorakhpur News: पारम्परिक लोकगीत कार्यशाला आज से
गोरखपुर, जुलाई 11 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के सहयोग से शारदा संगीतालय द्वारा आयोजित दस दिवसीय पारम्परिक लोकगीत कार्यशाला का शुभारंभ 12 जुलाई को सायं 4 बजे एस.एस. एकेडमी, ए.डी. मॉल के सामने, गोरखपुर में होगा। कार्यशाला का समापन 21 जुलाई को किया जाएगा। कार्यशाला के प्रशिक्षक एवं लोक गायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने बताया कि कार्यशाला में कजरी, सोहर, विवाह गीत, झूमर, चैता, निर्गुण सहित विभिन्न पारम्परिक लोकगीतों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें सभी आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष निःशुल्क भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी 12 जुलाई को सायं 4 बजे कार्यशाला स्थल पर उपस्थित होकर अपना निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.