गोरखपुर, सितम्बर 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। ट्रांसपोर्ट नगर में पानी की संप्लाई करने वाले तीन पंप के तीन ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से न्यू महवा मंडी क्षेत्र के लोग पानी के लिए तरस गए। शनिवार को पूरे दिन क्षेत्र के करीब 250 घरों के लोग पानी के लिए परेशान हुए। जलकल की सप्लाई पर निर्भर लोगों को हैंडपंप या बाहर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ी। लोगों ने दिनभर बिजली निगम और जलकल के अधिकारियों को फोन कर समस्या दूर कराने की मांग करते रहे। जानकारी के अनुसार, बिजली निगम की ओर से शनिवार देर शाम तक दो ट्रांसफार्मर बदल दिए गए। इसके बाद करीब रात 8:30 बजे से पंप चालू होने पर पानी की सप्लाई शुरू हुई। देर रात एक और ट्रांसफार्मर भी ठीक कर दिया गया। इसके बाद क्षेत्र के करीब 250 घरों में पानी की समस्या दूर हो गई।टाउन हॉल के अधिशासी अभियंता पं...