Gorakhpur News: पाइप पर बाइक चढ़ाने के विवाद में बाप-बेटे पर हमला, केस दर्ज
गोरखपुर, जुलाई 7 -- Gorakhpur News: गुलरिहा इलाके की घटना सरहरी, हिन्दुस्तान संवाद।गुलरिहा क्षेत्र के सरहरी चौकी अंतर्गत सियारामपुर टोला अहिरौली में खेत की सिंचाई के लिए बिछाए गए डिलीवरी पाइप पर बाइक चढ़ाने को लेकर हुए विवाद में मनबढ़ों ने पिता-पुत्र पर लाठी, डंडे और रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता कुसुम, पत्नी राजेश निषाद ने तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह उनका बेटा विकास और शिवम बाइक से खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में बालकिसुन और रामू खेत में इंजन से पानी चला रहे थे। विकास ने बाइक निकालने के लिए मशीन धीमी करने को कहा, लेकिन दोनों ने इंकार कर दिया। इस पर बाइक पाइप के ऊपर से निकल गई, जिससे पाइप में छेद हो गया। आरोप है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.