Gorakhpur News: पांच वर्षीय बच्ची खुले नाले में गिरी, हादसे के बाद जागा नगर निगम
गोरखपुर, अक्टूबर 4 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। रामजानकी नगर चौराहे से स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर शिव मंदिर के सामने नकहा ओवरब्रिज को जाने वाली सड़क पर अधूरा क्रॉस नाला और खुले नाले लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। 02 अक्तूबर की रात 8.30 बजे पांच साल की बच्ची खुले नाले में गिरकर डूबने लगी। संयोग से स्थानीय युवक की नजर पड़ गई और उसने नाले में कूदकर बच्ची को बाहर निकाल लिया। हादसे के बाद भी खुले नालों को ढकने और अधूरे निर्माण को पूरा कराने में कार्यदायी संस्थाएं लापरवाही बरत रहीं हैं। रामजानकीनगर में छोटा शनि मंदिर के पास किराए पर सहजनवा के उदयभान चौहान और उनकी पत्नी साधान चौहान ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। साधना का 8 साल का बेटा राजबीर अपनी बहन पांच वर्षीय अस्मिता के साथ खेल रहा था। 8.30 बजे के करीब दुकान के सामने अधूरे और खुले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.