Gorakhpur News: पांच लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार
गोरखपुर, सितम्बर 2 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के जंगल बहादुर अली शेषपुरवा में पुलिस ने कच्ची शराब का धंधा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान जंगल बहादुर अली शेषपुरवा निवासी अफसर खान के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से पांच लीटर कच्ची शराब, 500 ग्राम नौसादर और 500 ग्राम यूरिया बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.