गोरखपुर, सितम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। जिले में दर्ज केस में वांछित पांच बदमाशों पर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने गुरुवार को 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है। खजनी थाने में दर्ज मामलों में उनवल कस्बे के वार्ड नंबर 13 निवासी विक्की उर्फ विनय साहनी, वार्ड नंबर 14 निवासी विशाल, रुद्रपुर निवासी सत्यम साहनी और तिवारीपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी धर्मवीर उर्फ भुवार फरार चल रहे हैं। चारों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया है। वहीं, चौरीचौरा थाने में वर्ष 2025 में मनोज पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पश्चिमी चंपारण, बिहार निवासी मनोज भी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...