गोरखपुर, सितम्बर 27 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के चौरी टोला भरटोलिया के दो किशोरों की दो दिन में हुई मौत ने पुलिस को भी उलझा दिया है। जांच में सामने आया कि एक किशोर ने पहले अपने साथी का गला घोंटा और बाद में ट्रेन से काटकर अपनी भी जान दे दी।

मामले की जानकारी पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय श्याम राजभर ने पहले अपने 14 वर्षीय साथी शिवा राजभर की गला घोंटकर हत्या की और अगले ही दिन रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। 23 सितंबर को दोनों किशोरों के एक साथ चकदेइया गांव के जलकल परिसर में पहुंचने और करीब सवा घंटे बाद श्याम के अकेले बाहर निकलने की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। 25 सितंबर को इसी परिसर के कमरे में शिवा का शव मिला था। पोस्टमार्टम में उसकी गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इससे पहल...