Gorakhpur News: पर्स और मोबाइल के बारे में पूछना पड़ा भारी,दो पर जानलेवा हमला
गोरखपुर, अगस्त 1 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। धान की सिंचाई के दौरान पर्स, मोबाइल और नकदी गायब होने के संबंध में पूछताछ करने गए दो लोगों पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए,जिनमें एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। नगर पंचायत पीपीगंज के मुंशी प्रेमचंद नगर निवासी प्रेमनंद ने पुलिस को बताया कि वह गांव निवासी रोशन यादव के खेत में धान की सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान दोनों ने खेत के किनारे अपने कपड़े, पर्स, मोबाइल और नकदी रख दी थी। काम पूरा होने पर सामान गायब मिला। प्रेमनंद का आरोप है कि संदेह के आधार पर वह और रोशन यादव जानकारी लेने के लिए रहीम के घर पहुंचे। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.