गोरखपुर, सितम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। जैन धर्म के पर्यूषण पर्व के तहत संवत्सरी महापर्व (क्षमा पर्व) के अवसर पर 15 सितंबर को नगर निगम क्षेत्र की सभी पशु वधशालाएं और मांस, मछली व मुर्गे की दुकानें बंद रहेंगी। नगर निगम ने संबंधित अधिकारियों और दुकानदारों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम के जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों और सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को इस बाबत आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा है कि महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव और नगर आयुक्त अजय जैन के निर्देश के अनुपालन में 15 सितंबर को नगर निगम सीमा क्षेत्र में सभी पशु वधशालाएं और मांस, मछली, मुर्गा आदि की दुकानें अनिवार्य रूप से बंद रखी जाएंगी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur New...