गोरखपुर, नवम्बर 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। रामगढ़ताल इलाके में शनिवार देर रात पत्नी से विवाद के बाद एक ठेकेदार ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर रात अजीत सिंह का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होंने खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़े थे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।पुलिस यह भी पढ़ें- Khagaria News: घरेलू कलह में गोली मारकर पति ने की पत्नी की हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से मृतक का लाइसेंसी असलह...