Gorakhpur News: पत्नी पर खौलता पानी फेंकने वाला पति गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 4 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शाहपुर थाना पुलिस ने पत्नी पर खौलता पानी फेंककर गंभीर रूप से झुलसाने के आरोपित पति को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। घरेलू विवाद के दौरान हुई इस वारदात में महिला बुरी तरह झुलस गई थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहपुर के क्रिश्चियन मोहल्ला निवासी रवि शर्मा के रूप में हुई है। उसका मूल निवास सहजनवा थाना क्षेत्र के पाली गांव में बताया गया है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति अक्सर शराब पीकर मारपीट और अभद्र व्यवहार करता था। दोनों की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। आरोप है कि 2 अगस्त की शाम किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.