गोरखपुर, अगस्त 28 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के जंगल बहादुर अली गांव के पोखरहवा टोले में पत्नी को लेने पहुंचे युवक से ससुरालियों ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने ब्लेड से हाथ पर वार कर घायल करने और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जंगल बहादुर अली शेषपुखा निवासी नवी हसन ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब दो माह पहले समिना खातून से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होता रहता था। नाराज होकर पत्नी मायके चली गई थी। आरोप है कि 25 अगस्त की सुबह करीब 10:30 बजे नवी हसन पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा। वहां उसकी सास और सास के तीसरे पति ने गाली-गलौज करते हुए धक्का देकर उसे बाहर निकाल दिया। आरोप है कि इसी दौरान ब्लेड स...