Gorakhpur News: पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने पर सात पर केस
गोरखपुर, जुलाई 12 -- Gorakhpur News: हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए गांव के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित के अनुसार, 21 जून की रात उसकी पत्नी शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। आरोप है कि गांव का एक युवक उसे अपने साथ ले गया। विरोध करने पर अन्य आरोपियों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पत्नी के साथ चार-पांच लाख रुपये के जेवरात, जमीन के दस्तावेज और नकदी ले जाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.