Gorakhpur News: पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर हत्या के प्रयास का केस
गोरखपुर, जुलाई 19 -- Gorakhpur News: हरनही,हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव थाना क्षेत्र के रघुआडीह बुजुर्ग गांव की एक महिला ने अपने पति पर नशीला पदार्थ खिलाकर हत्या का प्रयास करने, मारपीट कर हाथ तोड़ देने और लंबे समय से घरेलू हिंसा करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता का बयान माल्हनपार चौकी क्षेत्र के रघुआडीह गांव निवासी प्रिया देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 16 वर्ष पहले हुई थी। आरोप है कि उसका पति बृजेश मिश्रा शराब का आदी है और अक्सर मारपीट कर प्रताड़ित करता है। पीड़िता के अनुसार 14 जुलाई को पति उसे बाइक से बेटे से मिलाने के बहाने ले गया। लौटते समय रास्ते में विवाद के बाद एक चाय की दुकान पर नाश्ता कराया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.