Gorakhpur News: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार
गोरखपुर, जुलाई 22 -- Gorakhpur News: भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, गोला क्षेत्र के चिलवां गांव निवासी पप्पू यादव की पत्नी रेनू ने चार जून को जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतका की मां सुभद्रा देवी, निवासी बारानगर ने 22 जून को पप्पू यादव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, दहेज उत्पीड़न समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया था। तभी से पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी। थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे चिलवां पुल के पास से आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.