Gorakhpur News: पत्नी की विदाई पर पंचायत के कुछ घंटे बाद पति का चाकू से हमला, पत्नी की हालत गंभीर
गोरखपुर, जुलाई 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गुलरिहा थाना क्षेत्र के लंगड़ी गुलरिहा गांव में पत्नी की विदाई को लेकर हुई पंचायत के कुछ घंटे बाद पति ने ससुराल पहुंचकर पत्नी और सास पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बचाने पहुंची सास भी जख्मी हो गईं। दोनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, चिलुआताल थाना क्षेत्र के हिंदुस्तान प्रेस गली, मोहरीपुर निवासी विनोद की शादी करीब 13 वर्ष पहले लंगड़ी गुलरिहा निवासी ललिता से हुई थी। दंपती के दो बेटे और एक बेटी हैं। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते ललिता अक्सर अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.