Gorakhpur News: पति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, केस दर्ज
गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव की 29 वर्षीय महिला ने अपने पति पर आए दिन मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरगदवा निवासी सोनी यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति पन्नेलाल यादव आए दिन उसके साथ गाली-गलौज करता है। आरोप है कि विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी भी देता है। महिला का आरोप है कि उसका पति परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी विवाद और गाली-गलौज करता है। लगातार होने वाले विवाद और मारपीट से वह परेशान है। पीड़िता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.