Gorakhpur News: पति-पत्नी के विवाद में मायके से आए लोगों में मारपीट, नौ हिरासत में
गोरखपुर, अगस्त 11 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के बेलमा टोला सोहतउवां में मंगलवार को पति-पत्नी के विवाद के बाद मायके से आए लोगों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों से नौ लोगों को हिरासत में लिया है। मौके पर मिली पांच बाइकों को भी पुलिस जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार गांव के रामसमुझ यादव और उनकी पत्नी प्रमिला के बीच मंगलवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद प्रमिला ने अपने मायके से पिता,भाई और चाचा समेत अन्य लोगों को बुला लिया। दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पत्नी के भाई का बेटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.