Gorakhpur News: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी पत्नी गिरफ्तार, जेल भेजी गई
गोरखपुर, जुलाई 31 -- Gorakhpur News: पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नामजद महिला को पिपराइच पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मुकदमा अपराध संख्या 369/2026 में धारा 108 बीएनएस के तहत दर्ज मामले में आरोपी अंकिता गौंड (20 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय विवेक गौंड, निवासी जंगल सुभान अली विकास भारती को शुक्रवार को भट्ठा चौराहा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि महिला के खिलाफ अपने पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज था। आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.