Gorakhpur News: पति के साथ बाइक से जा रही महिला पर हमला,गिरने से मौत, दो पर केस
गोरखपुर, अक्टूबर 25 -- Gorakhpur News: बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भरवल गांव के पास शनिवार की रात में बाइक से जा रहे दंपति पर दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों के धक्के से बाइक पर पीछे बैठी पत्नी की गिरने से मौत हो गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि बदमाशों के पकड़े जाने पर वारदात की वजह सामने आएगी।
भरवल गांव के पास दंपति पर हमला बेलीपार के मलांव गांव निवासी संतोष पांडेय शनिवार की रात अपनी पत्नी मीरा पांडेय (54) के साथ मोटरसाइकिल से गोरखपुर से अपने गांव लौट रहे थे। भरवल गांव के आगे एक अन्य मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति पास आए। आरोप है कि बाइक सवारों ने उनकी पत्नी को धक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.