Gorakhpur News: पति की संदिग्ध मौत में पत्नी ने जेठ-देवर पर लगाए गंभीर आरोप
गोरखपुर, जुलाई 7 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में दीनदयाल सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में उनकी पत्नी नीलम सिंह ने जेठ और देवर पर संपत्ति विवाद तथा मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि परिवार के खिलाफ 18 से 20 मुकदमे दर्ज कराकर उनके पति को लगातार मानसिक दबाव में रखा गया। नीलम का दावा है कि पति द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में भी प्रताड़ना का जिक्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि पति की मौत के बाद उनकी संपत्ति पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.