Gorakhpur News: पचास मीटर नाला साफ करने जुटे 150 स्वच्छता मित्र
गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। विजय चौक और आसपास के क्षेत्रों में जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने रविवार को सावित्री अस्पताल पुलिया के पास नाले की व्यापक सफाई कराई। पुलिया के नीचे जमी सिल्ट और कचरे को हटाने के लिए नाले को दो स्थानों पर बांधकर पानी का बहाव बाईपास किया गया। इसके बाद चार वाटर पंप और दो सीवर सेक्शन मशीनों की मदद से पानी को इलाहीबाग की ओर जाने वाले नाले में छोड़ा गया। सुबह छह बजे शुरू हुआ अभियान देर शाम तक चला। सफाई अभियान में करीब 150 स्वच्छता मित्र, 08 मेट, 04 सफाई सुपरवाइजर और 05 सफाई निरीक्षक लगाए गए। सिल्ट निकालने के लिए 04 बड़ी पोकलेन, 02 छोटी पोकलेन और 02 जेसीबी लगाई गईं। निकाली गई सिल्ट को 02 छोटी मैजिक, 06 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 02 हाइवा और 02 डीसीएम लगाकर हटाया गया। नगर आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.