Gorakhpur News: पंचायत सहायकों ने मांगों को लेकर एडीओ पंचायत को सौंपा ज्ञापन
गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- Gorakhpur News: जंगल कौड़िया, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड जंगल कौड़िया क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सहायकों ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांग को लेकर सहायक विकास अधिकारी पंचायत को ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायकों ने कहा कि ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन और विभागीय कार्यों का नियमित रूप से संचालन उनके द्वारा किया जा रहा है, लेकिन आवश्यक संसाधन और सुविधाएं नहीं मिलने से काम प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। इसके अलावा ग्राम पंचायतों के ऑनलाइन एवं विभागीय कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए ग्राम निधि से आवश्यक मोबाइल फोन उपलब्ध कराने की मांग रखी गई।
पंचायत सहायकों की अन्य मांगें पंचायत सहायकों ने ग्राम पंचायतों में परिवार रजिस्टर उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.