Gorakhpur News: पंचायत कराने गए प्रधान प्रतिनिधि से मारपीट, मोबाइल तोड़ा
गोरखपुर, सितम्बर 7 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। करमैनीघाट पुलिस चौकी चौराहे पर रविवार को पति-पत्नी के विवाद में पंचायत कराने पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि से मारपीट कर मोबाइल तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि शाहनवाज के साथ मारपीट करने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर कैम्पियरगंज पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पचमा गांव के प्रधान पति शाहनवाज के अनुसार, वह रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पंचायत के सिलसिले में करमैनीघाट पुलिस चौराहे पर गए थे। उनके साथ मकबूल भी थे। आरोप है कि वहां नसीम पुत्र जमशेर, जमशेर आलम पुत्र कैशर अली, अताउल्लाह पुत्र बरकातुल्ला और जाहिद पुत्र नवीजान ने मकबूल को जूते-चप्पल और हाथ-पैर से पीटना शुरू कर दिया। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.